लोहरदगा: आनन्दपुर में 100 साल पुराना बरगद का पेड़ गिरा, मवेशी और ग्रामीण बाल-बाल बचे, सड़क बाधित
जिले में मंगलवार शाम से हो रही लगातार बारिश के कारण अब जिले में आफत शुरू हो गई है। लगातार हो रहा बारिश के कारण परेशानी उत्पन्न होने लगी है। एक और जहां जिले की तमाम तमाम नदियां लबालब हो खतरे की निशान से ऊपर बह रही है, वही लगातार बारिश के कारण घर और पेड़ के गिरने का सिलसिला प्रारंभ हो गया है। बृहस्पतिवार शाम 5:00 बजे जीतू पाहन ने दी जानकारी ।