लोहरदगा: सेरेंगहातु में बारिश से घर ढहा, परिवार के सामने रहने की समस्या, महिला ने प्रशासन से लगाई गुहार
लोहरदगा जिला के सेरेंगहातु गांव में स्वर्गीय मुबारक अंसारी की पत्नी आमना खातून का घर बारिश के कारण ध्वस्त हो गया। जिससे परिवार के समक्ष सिर छुपाने की समस्या खड़ी हो गई है। जिले में तीन दिनों से हो रही बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। ऐसे में कच्चे मकानों को सबसे अधिक नुकसान हो रहा है। बृहस्पतिवार शाम 5:00 बजे आमना खातून बताई समस्या।