रहटगांव: रहटगांव व हरदा जिले में जनगणना 2027 की तैयारी तेज, पहली बार प्रक्रिया होगी पूरी तरह डिजिटल
रहटगांव सहित पूरे हरदा जिले में जनगणना 2027 को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। करीब 16 साल बाद होने वाली इस जनगणना को इस बार पूरी तरह डिजिटल माध्यम से संपन्न किया जाएगा। प्रशासन ने इसके लिए 1323 कर्मचारियों की तैनाती कर दी है। आज 15 अप्रैल शाम 6 बजे तहसीलदार राजेंद्र पंवार के अनुसार, जनगणना का पहला चरण 1 मई से 30 मई 2026 तक आयोजित होगा।