भभुआ: गोगाढी गांव के बधार में हार्वेस्टर पर सफाई कर रहा चालक बिजली करंट की चपेट में आकर झुलसा, रेफर किया गया
Bhabua, Kaimur | Apr 10, 2026 गोगाढ़ी गांव के बधार में हार्वेस्टर के ऊपर सफाई कर रहा चालक को बिजली करंट की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गया। शुक्रवार को सुबह 9 बजे सदर अस्पताल पहुंचा लोगों ने बताया कि चालक की पहचान रोहतास जिला के करहगार थाना क्षेत्र अंतर्गत घोरडीहा गांव निवासी उमेश सिंह के पुत्र राहुल पटेल बताया जाता है। हार्वेस्टर के ऊपर से गया बिजली का नंगा तार की चपेट में आ गया।