दमोह: मोहरा में फूड पॉइजनिंग से हड़कंप, 40 से ज़्यादा बीमार, 20 ज़िला अस्पताल में भर्ती: डॉ. ऐश्वर्य प्रताप
Damoh, Damoh | Apr 11, 2026 दमोह जिले के तेजगढ़ थाना क्षेत्र के मोहरा गांव में फूड पॉइजनिंग से हड़कंप मच गया। दूषित भोजन या पानी के सेवन से 30-40 ग्रामीण उल्टी-दस्त से बीमार हुए। करीब 20 मरीजों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि अन्य का इलाज तेजगढ़ में जारी है। कुछ गंभीर मरीज जबलपुर रेफर किए गए। सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।