बिजनौर: ज्ञान विहार कॉलोनी में शॉर्ट सर्किट से एक मकान में लगी आग, लाखों रुपए का हुआ नुकसान
Bijnor, Bijnor | Aug 12, 2024 बिजनौर की ज्ञान विहार कॉलोनी में रहने वाले वेद प्रकाश के मकान में अचानक शार्ट सर्किट के कारण आग लग गई। आग लगने से मोहल्ले में अफरा तफरी मच गई। पड़ोसियों ने दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना के बाद दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। साथ ही आग लगने के दौरान घर में फंसे 13 लोगों को सुरक्षित बाहर निकल गया