बिजनौर: गांव मनोहरवाली में बेरहमपति व ससुराल पक्ष के अन्य लोगों ने एक विवाहिता के साथ की मारपीट
Bijnor, Bijnor | Aug 12, 2024 बिजनौर जनपद के थाना अफजलगढ़ क्षेत्र के गांव मनोहरवाली में एक बेरहमपति व ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता के साथ मारपीट की। घटना की सूचना पर पीड़िता की मां वहां पहुंची और डायल 112 पुलिस को सूचना दी। फिलहाल घायल अवस्था में विवाहिता को बिजनौर जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां पर उसकी हालत बेहद खराब बताई जा रही है।