देवघर: चोपला गांव में एक महिला ने घरेलू कलह से तंग आकर विषपान किया, सदर अस्पताल में भर्ती
चंद्र मंडी थाना क्षेत्र के चोपला गांव में एक महिला ने घरेलू कलह से परेशान होकर विषपान कर लिया जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया जहां पर उसका इलाज जारी हैं। घटना के संबंध में चंद्रमंडी थाना क्षेत्र के चोपला गांव निवासी रानी देवी के परिजनों ने बताया कि पिछले कई दिनों से पति-पत्नी के बीच घरेलू कलह चल रहा था ।