देवघर: रोहिणी मोड़ पर फोर व्हीलर की टक्कर से बाइक सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुए
जसीडीह थाना क्षेत्र के रोहिणी मोड़ पर बाइक फोर व्हीलर की टक्कर हो गई जिसमें दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गई जिन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। घटना के संबंध में मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि घर के समीप चाय दुकान से चाय पीकर बाइक पर बैठकर वरुण पांडे के साथ जा रहे थे। उसी क्रम में तीव्र गति से असंतुलित फोर व्हीलर ने टक्कर मार दी ।