देवघर: लोहड़ी बरन गांव में बिजली के 11000 वोल्ट के तार की चपेट में आने से एक महिला झुलसी, सदर अस्पताल में भर्ती
मोहनपुर थाना क्षेत्र के लोहड़ी बरन गांव में बिजली के 11000 तार की चपेट में आने से एक महिला झुलस गई जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उसका इलाज जारी है। घटना के संबंध में जख्मी खुशबू कुमारी ने बताया कि घर के बगल में ही बकरी के लिए पत्ता तोड़ने के लिए गई थी इसी दौरान तार की चपेट में आ गई और गंभीर रूप से जख्मी हो गई