खराब सड़क की पोस्ट पर बवाल: देवरा सरपंच पर ग्रामीण को फोन पर गाली-गलौज और धमकी देने का आरोप, ऑडियो वायरल
उमरिया जिले के चंदिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत देवरा में खराब सड़क की समस्या को सोशल मीडिया पर उठाना एक ग्रामीण को भारी पड़ गया। देवरा निवासी पंकज यादव ने गांव की जर्जर सड़क का वीडियो और फोटो अपने फेसबुक अकाउंट पर साझा किया था। आरोप है कि इससे नाराज होकर ग्राम पंचायत के सरपंच बबन सिंह ने पंकज यादव को फोन कर अभद्र भाषा का प्रयोग किया, गाली-गलौज की और घर में घुसकर मारने तक की धमकी दी। इस कथित बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
ग्रामीण पंकज यादव का कहना है कि उन्होंने केवल गांव की वर्षों पुरानी सड़क समस्या को उजागर किया था और फोन पर भी शांतिपूर्वक बात की, लेकिन उन्हें अपशब्द कहकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। इधर, सड़क की बदहाल स्थिति से परेशान ग्रामीणों ने जिम्मेदार विभाग द्वारा निर्माण कार्य पूरा नहीं होने पर खुद ही फावड़ा लेकर सड़क की मरम्मत शुरू कर दी। ग्रामीणों का आरोप है कि पीडब्ल्यूडी की सड़क वर्षों से अधूरी पड़ी है और बारिश के कारण आवागमन बेहद कठिन हो गया है।
नोट: यह खबर संबंधित पक्षों के आरोपों पर आधारित है। वायरल ऑडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है तथा सरपंच का पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाना चाहिए।
#jansmparkumaria #jansamparkmadhyapradesh #spumaria #umariamp #umaria #Chandia #umarianews