दिनारा: दिनारा विधायक ने दावथ में 'अभियान बसेरा-2' के तहत भूमिहीन परिवारों को दिया वासगीत पर्चा
Dinara, Rohtas | Jul 30, 2026 राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार सरकार द्वारा संचालित 'अभियान बसेरा-2' के तहत गुरुवार 2 बजे दावथ प्रखंड कार्यालय में बंदोबस्त वासगीत पर्चा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में दिनारा विधायक आलोक कुमार सिंह ने भूमिहीन, गरीब, दलित एवं वंचित परिवारों को वासभूमि के पर्चे वितरित किए। उन्होंने कहा कि यह योजना जरूरतमंद परिवारों को सम्मान देगा।