आयकर कर्मचारी महासंघ का प्लेटिनम जुबली समारोह: उज्जैन में विशाल स्वास्थ्य शिविर संपन्न 🩺🏢
आयकर कर्मचारी महासंघ मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ सर्कल की उज्जैन शाखा ने अपने 75वें स्थापना वर्ष (प्लेटिनम जुबली) के अवसर पर भरतपुरी स्थित आयकर भवन में एक विशाल चिकित्सा एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया। शिविर में डॉ. हितेश दिल्लीवाल (दंत रोग विशेषज्ञ), आनंदम नेत्रालय (नेत्र जांच) और डॉ. लाल पैथलैब द्वारा अधिकारियों व कर्मचारियों के स्वास्थ्य की गहन जांच की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रधान आयकर आयुक्त श्री राजा राम साह और विशिष्ट अतिथि के रूप में अपर आयकर आयुक्त बाल मुकुंद गट्टानी उपस्थित रहे।
#UjjainNews #HealthCamp #IncomeTaxDepartment #PlatinumJubilee #UjjainUpdates