लखीसराय: लखीसराय उत्पाद पुलिस ने जिले में चार जगहों पर छापेमारी कर दो शराब तस्करों और पांच शराबियों को गिरफ्तार किया
शनिवार अपराह्न 2:21 बजे मध निषेध थाना लखीसराय द्वारा प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से साझा की गई जानकारी के अनुसार पुरानी बाजार सूरजगढा एवं लखीसराय में धर्मरायचक मोहल्ला से शराब तस्कर गिरफ्तार हुए. लखीसराय में धर्मरायचक मोहल्ला से 1, कजरा थाना क्षेत्र में अरमा गांव से 2 तथा बड़हिया में उत्पाद थाना के समीप से 2 शराबी को गिरफ्तार किया गया.