नगर निगम की नाकामी पर पार्षद का कीचड़ स्नान! कोपरगंज के जलभराव ने खोली व्यवस्था की पोल!
कानपुर के कोपरगंज में जलभराव और धंसे हुए डॉट नाले की समस्या को लेकर पार्षद विकास साहू ने नगर निगम के खिलाफ अनोखा विरोध प्रदर्शन किया।
नगर निगम मुख्यालय पहुंचे पार्षद ने अपने ऊपर ही कीचड़ से भरी बाल्टी उड़ेलकर विरोध जताया। इस प्रदर्शन के जरिए उन्होंने इलाके की बदहाल स्थिति और जलभराव की समस्या की ओर जिम्मेदार अधिकारियों का ध्यान आकर्षित करने की कोशिश की।
स्थानीय लोगों को जलभराव से राहत कब मिलेगी? धंसे हुए नाले की समस्या का समाधान कब होगा? ये सवाल अब भी जवाब का इंतजार कर रहे हैं।
📍 स्थान: कोपरगंज, कानपुर
📲 ऐसी ही खबरों के लिए जुड़े रहें Ground Zero News के साथ।
.
#Kanpur #KanpurNews #GroundZeroNews #KanpurNagar #Koparganj