चांपा: ग्राम करही में पुलिस सहायता केंद्र का शुभारंभ, SP विजय कुमार पाण्डेय एवं प्रफुल्ल ठाकुर ने किया उद्घाटन
जांजगीर चांपा जिले के थाना बिर्रा क्षेत्र के ग्राम करही में बढ़ते अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने और आमजन को त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ग्राम करही में पुलिस सहायता केंद्र का SP जांजगीर चांपा द्वारा भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर शक्ति जिले के SP प्रफुल्ल ठाकुर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जांजगीर उमेश कुमार कश्यप भी उपस्थित रहे।