बहोरीबंद: बहोरीबंद में पुलिस का शिकंजा: आबकारी एक्ट के तहत 5 मामले दर्ज, 136 पाव शराब जब्त
बहोरीबंद थाना क्षेत्र में चलाए गए विशेष “शिकंजा ऑपरेशन” के तहत पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए आबकारी एक्ट के तहत 5 अलग-अलग प्रकरण पंजीबद्ध किए हैं। इस कार्रवाई में कुल 136 पाव देशी शराब जब्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत ₹13,600 बताई जा रही है।