नासरीगंज: समोसे के पैसे मांगने पर युवक ने दुकानदार की उंगली काट डाली
रोहतास जिलांतर्गत नासरीगंज शहर के मुख्य रोड स्थित एक चाय-नाश्ते के होटल में एक विचित्र घटना घटी, जब समोसे के पैसे मांगने पर युवक ने दुकानदार की उंगली ही काट डाली। इस मामले में पुलिस ने अभियुक्त सूफियन इदरीसी को तत्काल गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अभियुक्त 25 वर्षीय युवक है जो शहर के ही वार्ड एक का निवासी बताया जाता है। थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बुधवार को ग्यार