परसवाड़ा: परसवाड़ा में बैठक कर लिया निर्णय - 27 जुलाई को गौ संरक्षण की मांग को लेकर जिला स्तर पर सौंपा जाएगा ज्ञापन
परसवाड़ा के श्री राम मंदिर परिसर में 5 जुलाई को बैठक आयोजित हुई। इसमें वृंदावन से पधारे संत कमल किशोर उपाध्याय ने गौसेवकों से अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की। उन्होंने कहा कि गौसंरक्षण के लिए समाज को लोकतांत्रिक और अहिंसक तरीके से अपनी बात शासन तक पहुंचानी चाहिए। उन्होंने बताया कि 27 जुलाई को प्रातः संकीर्तन के बाद गौसेवक जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर