1 जनवरी तक राजपुर, इटाढ़ी समेत जिले कक्षा 1 से 8 वीं तक सभी सरकारी व निजी विद्यालय बंद रहेंगे। इसको लेकर डीएम साहिला ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जिले में अत्यधिक ठंड एवं कम तापमान की स्थिति को देखते हुए बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन द्वारा एहतियाती कदम उठाए गए हैं। वर्ग 01 से 08 तक कक्षाओं में पठन-पाठन कार्य बंद रहेगा।