पटना ग्रामीण: शास्त्री नगर में स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने 694 चिकित्सकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए
बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने मंगलवार को 694 चिकित्सकों को नियुक्ति पत्र का वितरण किया। पिछले 10 दिनों में स्वास्थ्य विभाग में 1400 से अधिक चिकित्सकों को नियुक्ति पत्र दिए गए हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग में लगातार हो रही चिकित्सकों की बहाली से चिकित्सकों में खुशी का माहौल देखा जा रहा है।