बहराइच: अहिरौरा इलाके में चाय बनाते समय अचानक झुलसी बुजुर्ग महिला, अस्पताल में इलाज जारी है
जिले के दरगाह थाना क्षेत्र अंतर्गत अहिरौरा इलाके में चाय बनाते समय सोमवार को बुजुर्ग महिला झुलस गई। जिन्हें आनन फानन में इलाज के लिए बहराइच अस्पताल लेकर आये। जहां भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। कोई हालत स्थिर बनी हुई है। परिजनों ने बताया कि बुजुर्ग महिला चाय बना रही थी। तभी अचानक गैस से आग पकड़ लिया। जिससे महिला झुलस गई। जिनका इलाज जारी है।