जांजगीर: ग्राम खोखरा में महिलाओं ने अवैध शराब के खिलाफ हल्ला बोलते हुए एसपी ऑफिस पहुंचकर सौंपा ज्ञापन
जांजगीर-चांपा जिले में अवैध शराब और नशे के खिलाफ महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा है। ग्राम खोखरा की सैकड़ों महिलाएं महिला कमांडो के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचीं और अवैध शराब पर रोक लगाने की मांग की। महिलाओं का आरोप है कि गांव में कच्ची महुआ शराब और गांजे की खुलेआम बिक्री हो रही है, जिससे परिवार बर्बाद हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुरुष नशे की गिरफ्त में आ रह