सहदेई बुजुर्ग: बाजितपुर चककस्तुरी पंचायत में राजद नेता और विधानसभा लोक लेखा समिति के सभापति का हुआ भव्य स्वागत
सहदेई बुजुर्ग प्रखंड क्षेत्र के बाजितपुर चककस्तुरी पंचायत में राजद नेता एवं विधानसभा में लोक लेखा समिति के सभापति भाई वीरेंद्र का आगमन के उपरांत राजद कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल मालाओं के साथ जमकर स्वागत किया। इस दौरान जिला पार्षद उपेंद्र कुमार राय, व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रेमलाल राय एवं राजद अध्यक्ष रविन राय द्वारा उन्हें अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।