संडीला: अतरौली क्षेत्र में कैंपा फैक्ट्री में काम कर रहे मजदूर की हाइड्रा गिरने से दबकर हुई मौत
अतरौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत छावन गांव के पास बनी कैंपा फैक्ट्री में काम कर रहे मजदूर की हाइड्रा गिरने से नीचे दबकर मौत।हाइड्रा चला रहा ड्राइवर और स्टाफ भाग गया। मृतक शिवम गौतम ग्राम करौनि थाना टिकैत नगर जनपद बाराबंकी का रहने वाला था और स्टील बेल्ट कम्पनी के अंडर में सुपर वाइजर के पद पर 4 माह से काम कर रहा था।