चूरू: पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने जिला मुख्यालय पर चूरू के प्रथम विधायक कुंभाराम आर्य की प्रतिमा का किया अनावरण
Churu, Churu | Oct 26, 2024 चौधरी कुंभाराम आर्य किसान फाउंडेशन के जिला अध्यक्ष राम रतन सिहाग ने बताया कि इस ऐतिहासिक समारोह में उद्घाटन कर्ता प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा एवं चूरू सांसद राहुल कस्वां थे और अध्यक्षता नगर परिषद की सभापति पायल सैनी ने की। विधायक नरेंद्र बुडानिया, पूर्व विधायक पद्मश्री डॉ कृष्णा पूनिया, विधायक पूसाराम गोदारा सहित अन्य उपस्थित थे।