चूरू: गांव कुणसीसर में ऊंट के नीचे दबने से किसान गंभीर घायल, जिला अस्पताल लाया गया
Churu, Churu | Oct 25, 2024 चूरू के रतननगर थाना क्षेत्र के गांव कुणीससर में शुक्रवार को उंट के नीचे दबने से 60 वर्षीय किसान गम्भीर घायल हो गया। किसान ने घटना की सूचना मोबाइल से काॅल कर गांव के लोगों को दी। तभी मौके पर पहुंचे ग्रामीण व परिजनों ने उसको ऊंट के नीचे से निकालकर राजकीय भरतिया अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचाया।