नारदीगंज: दरियापुर में मोटर का तार चोरी करते हुए चोर धराया, ग्रामीणों ने नाबालिक पर लगाया आरोप
नारदिगंज प्रखंड के दरियापुर गांव में एक नाबालिक को मोटर का बिजली तार चोरी करते हुए ग्रामीणों ने रंगेहाथ पकड़ लिया। घटना के बाद गांव में लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों का आरोप है कि पकड़ा गया युवक पिछले करीब 15 दिनों से नारदीडीह गांव में भी लगभग 20 मोटरों के तार काटकर चोरी कर चुका है, जिससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है।