वारिसनगर: मटुआ के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में गहरा पोखर, बाउंड्रीवाल के अभाव में बच्चों को हादसे का खतरा
समस्तीपुर जिले के वारिसनगर प्रखंड अंतर्गत मटुआ गांव स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय मटुआ में पढ़ने वाले बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। विद्यालय भवन और कक्षाओं की व्यवस्था जहां देखने में बेहतर नजर आती है, वहीं विद्यालय परिसर के सामने स्थित करीब 30 फीट गहरे बड़े पोखर के कारण बच्चों की जान पर खतरा मंडरा रहा है। विद्यालय में बाउंड्रीवाल नही