नावानगर: भदार गांव के कृषि क्षेत्र में भीषण आग, 15-20 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख, किसानों ने आर्थिक नुकसान का सौंपा आवेदन
नावानगर प्रखंड अंतर्गत भदार पंचायत के भदार मौजा, बहुआरा और दुबौली गांवों में सोमवार दोपहर लगभग 2 बजे अचानक आग लगने से किसानों की खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई है। इस आगलगी की घटना में करीब 15 से 20 एकड़ फसल के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।