आगरा: मलपुरा अंतर्गत नहर नगला प्रताप पर दो बाइक में आमने-सामने की भिड़ंत,नहर में गिरने से एक युवक की मौत,दूसरा घायल
Agra, Agra | Mar 26, 2024 आगरा के थाना मलपुरा अंतर्गत नहर नगला प्रताप के नजदीक दो बाइक सवारों में आमने-सामने की भिड़ंत हो गयी। एक युवक नहर में जा गिरा। जिसके कारण गांव विषेरा निवासी कुमारपाल की दर्दनाक मौत हो गयी। कुमारपाल पेशे से टाइल लगाने का कार्य करता था। वही सड़क हादसें में दूसरे घायल को पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया हैं।