ब्रह्मपुर: बलिया–रघुनाथपुर रेल एलाइनमेंट को लेकर क्षेत्र में उम्मीदों की नई किरण जगी, महासचिव ने कई जिलों के लिए फायदेमंद बताया
बलिया–रघुनाथपुर रेल एलाइनमेंट को लेकर क्षेत्र में उम्मीदों की नई किरण जगी है। बलिया–आरा एलाइनमेंट को जगजीवन हॉल्ट के बजाय बक्सर से जोड़ने की मांग को लेकर आधा दर्जन से अधिक जनप्रतिनिधियों ने प्रस्ताव रेल मंत्रालय को भेजा है। इस पर संज्ञान लेते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जवाब में बताया है कि योजना की संभावनाओं की जांच की जा रही है।