करछना: जेल रोड के पास सफारी सवार लोगों ने बाइक सवार छात्र को जमकर मारा-पीटा, वीडियो आया सामने
नैनी कोतवाली थाना क्षेत्र के जेल रोड के पास शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया जब सफारी सवाल लोगों ने बाइक सवार युवक को पीटने लगे। लोगों ने बताया कि बाइक सवार युवक औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक इंजीनियरिंग कॉलेज का छात्र है। वह मार्ग से गुजर रहा था, उसी दरमियान और टेक करते समय दो बाइक आपस में टकरा गई। विवाद बढ़ने पर सूचना पर सफारी सवार लोग मौके पर पहुंचे।