बरेली: कोतवाली थाना क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति की डीडी पुरम से बाइक हुई चोरी, बारादरी थाने में मुकदमा दर्ज
कोतवाली थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह ऑफिस गया था। अपनी बाइक डीडी पुरम हैरो स्कूल के पास खड़ी की थी, वापस लौटकर आया तो उसकी बाइक वहां पर नहीं थी। आसपास में लगे कैमरे के सीसीटीवी फ़ुटेज देखने पर पता चला कि बाइक अज्ञात व्यक्तियों द्वारा चोरी कर ली गई है। मामले को लेकर पीड़ित ने बारादरी थाना पुलिस से शिकायत की है।