बिहार के मोतिहारी जिले के पिपराकोठी क्षेत्र में प्रस्तावित वाटर पार्क परियोजना को लेकर विवाद गहरा गया है। किसानों का आरोप है कि उनकी जमीन की जमाबंदी रद्द कर परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण की तैयारी की जा रही है। विरोध कर रहे किसानों ने उनके साथ अमानवीय व्यवहार और मारपीट किए जाने का भी आरोप लगाया है। किसानों का कहना है कि क्षेत्र में खेती के लिए पर्याप्त पानी की समस्या बनी हुई है, ऐसे में वाटर पार्क जैसी परियोजना को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चा और विरोध जारी है।
.
.
.
.
#Motihari #Piprakothi #FarmersProtest #BiharNews #WaterPark
Fatehabad, Agra | Jun 23, 2026