मुरैना नगर: सिविल ड्रेस में SP का औचक निरीक्षण, कोतवाली में गंदगी देख भड़के, 15 दिन का दिया अल्टीमेटम, वीडियो वायरल
मुरैना के कोतवाली थाने का सिविल ड्रेस में SP ने औचक निरीक्षण किया गया।थाने में गंदगी और अव्यवस्था देखकर नाराजगी जताई गई। सीसीटीएनएस, महिला डेस्क, रिकॉर्ड रूम व मालखाने की जांच की गई। लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे और सुधार के निर्देश दिए गए। स्टाफ को 15 दिन का अल्टीमेटम दिया गया।आज दोपहर निरीक्षण का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।