बड़ौत: असारा निवासी आरोपी को धोखा देकर शारीरिक संबंध बनाने, गर्भपात कराने व अन्य धाराओं में किया गया गिरफ्तार
Baraut, Bagpat | Jun 19, 2026 मीडिया सेल बागपत ने शुक्रवार दोपहर करीब 3:30 बजे बताया कि थाना रमाला पुलिस ने थाने पर दर्ज महिला को धोखा देकर शारीरिक संबंध बनाने, गर्भपात कराने व अन्य धाराओं में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, वांछित आरोपी मुनव्वर पुत्र मुजाहिर निवासी ग्राम असारा के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।