बाह: बाह में फर्जी दस्तावेजों से पुत्रवधू को वृद्धावस्था पेंशन, प्रधान पर गबन का आरोप
विकास खंड बाह की ग्राम पंचायत तरासो में ग्राम प्रधान पर गंभीर आरोप लगे हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि प्रधान मूला देवी ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए अपनी करीब 35 वर्षीय पुत्रवधू को अवैध रूप से वृद्धावस्था पेंशन व आवास योजना का लाभ दिलाया। साथ ही विकास कार्यों के नाम पर फर्जी वाउचर लगाकर लाखों रुपये के गबन का भी आरोप है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से शिकायत कर जा