महोबा: खरेला कस्बे में किसान ने की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम
Mahoba, Mahoba | Apr 26, 2026 53 वर्षीय किसान तोड़न श्रीवास ने आर्थिक तंगी और मानसिक तनाव के चलते घर में फांसी लगाकर जान दे दी।परिजनों को घटना की जानकारी तब हुई जब कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। दरवाजा तोड़ने पर शव फंदे से लटका मिला।सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक पहले कबाड़ के काम में घाटे से परेशान थे और खेती में भी दिक्कतों का सामना कर रहे थे