कायमगंज: नवाबगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर नदारद, एक्सरे और नेत्र परीक्षण कक्ष बंद, फार्मासिस्ट दे रहे दवा
नवाबगंज सीएचसी में मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा नहीं मिल पा रही हैं।लाखों की लागत से लगभग 25 वर्ष पूर्व निर्मित इस केंद्र में डॉक्टरों की अनुपस्थिति और सुविधाओं के अभाव के कारण ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को निजी चिकित्सकों के पास जाने पर मजबूर होना पड़ रहा है।समय से डॉक्टर नहीं पहुंच रहे हैं।एक्सरे और नेत्र परीक्षण कक्ष बंद है। फार्मासिस्ट दवा दे रहे हैं।