भरतपुर में रविवार को 46 केंद्रों पर वनपाल भर्ती परीक्षा आयोजित हुई। 13,941 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 10,558 ने परीक्षा दी, जबकि 3,383 अनुपस्थित रहे। पेपर छूटने के बाद बस स्टैंड पर भीड़ उमड़ पड़ी। बसें कम होने से सीट के लिए अभ्यर्थियों में धक्का-मुक्की हुई।