कौंच: अमीटा के पास रेलवे ट्रैक के किनारे घायल अवस्था में मिला युवक, अस्पताल में भर्ती, पुलिस जांच में जुटी
Konch, Jalaun | May 28, 2026 कोंच तहसील क्षेत्र के अमीटा गांव के पास गुरुवार सुबह 9 बजे एक युवक रेलवे ट्रैक के किनारे सड़क पर घायल अवस्था में मिला, राहगीरों की सूचना पर 108 एम्बुलेंस ने युवक को सीएचसी कोंच में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है, घायल युवक की पहचान गोरा करनपुर निवासी बोरे पुत्र राधेश्याम रजक के रूप में हुई है, बताया जा रहा है कि युवक बोल नहीं पाता है।