मुरैना नगर: बस स्टैंड के सामने सुभाष पेट्रोल पंप पर डीजल की कम नाप और अधिक बिलिंग को लेकर विवाद, वीडियो वायरल
मुरैना शहर के बस स्टैंड के सामने स्थित सुभाष पेट्रोल पंप पर डीजल की कथित कम नाप और अधिक बिलिंग को लेकर विवाद सामने आया है। सामाजिक कार्यकर्ता राकेश परमार ने आरोप लगाया है कि एक क्रेटा कार का डीजल टैंक कंपनी की तरफ से करी 50 लीटर का है लेकिन कर्मचारियों के द्वारा करीब 60 लीटर डीजल भर दिया गया है जिसका बिल भी थमा दिया गया है।