छतरपुर नगर: सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में शराब मामले में एसपी का बड़ा एक्शन, दो पुलिसकर्मी लाइन अटैच, सीएसपी को सौंपी जांच
छतरपुर सिटी कोतवाली से जुड़े शराब मामले में एसपी रजत सकलेचा ने बड़ी कार्रवाई करते हुए HC अरविंद शर्मा और आरक्षक उमाशंकर शुक्ला को लाइन अटैच कर दिया है। एसपी ने रविवार की शाम 5 बजे कहा कि मामले की जांच सीएसपी को सौंपी गई है, जबकि पूरे प्रकरण में हुई गड़बड़ी की जांच एएसपी द्वारा की जा रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की पड़ताल में जुटी है।