दरभा: बस्तर में मुन्ने और नियद नेल्लानार योजना 2.0 कार्यक्रम के तहत दरभा सहित अन्य ग्राम पंचायतों में शिविर का आयोजन
Darbha, Bastar | May 1, 2026 बस्तर संभाग के सात जिलों बीजापुर, बस्तर, दंतेवाड़ा, कांकेर, नारायणपुर, कोण्डागांव एवं सुकमा में एनसीएईआर सर्वेक्षण के परिणामों के आधार पर व्यक्तिमूलक योजनाओं का सेच्युरेशन किया जा रहा है। इसी अभियान को गति देने तथा ग्रामीणों तक शासन की योजनाओं का लाभ त्वरित रूप से पहुंचाने के उद्देश्य से “बस्तर मुन्ने” कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।