ब्यौहारी: देवलौंद थाना क्षेत्र के नगर की रहने वाली 22 वर्षीय महिला हुई लापता, परिजनों ने थाने पहुंचकर शिकायत कराई दर्ज
घर से अचानक 22 वर्षीय महिला शीला कोल लापता हो गई है। परिजनों ने महिला की काफी तलाश की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल पाया है।जिसके बाद परिजन देवलौंद पुलिस के पास पहुंचे और मामले की शिकायत दर्ज कराई है पुलिस ने गुम इंसान दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी है।