ब्यौहारी: ब्यौहारी के हिरवार गांव में 10 वर्षीय बालक की अज्ञात कारणों से मौत मर्ग कायम कर जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने बताया की बदल कोल 10 वर्ष की अचानक मौत हो गई है, बालक को परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे थे जिसे डॉक्टर ने मृत्यु घोषित कर दिया है, जिसकी जानकारी पुलिस को परिजनों के द्वारा दी गई है।पुलिस ने मामले पर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस का कहना है कि पीएम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया है ,विवेचना जारी है।