ब्यौहारी: पपौंध थाना प्रभारी बने उप निरीक्षक बृजेंद्र मिश्रा, मिट्ठू लाल वर्मा का रीवा तबादला
पपौंध थाना प्रभारी मिट्ठू लाल वर्मा का रीवा जिले तबादला हो गया, जिसके बाद पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक ने पपौंध थाने की कमान उप निरीक्षक बृजेंद्र मिश्रा को दी है, बृजेंद्र मिश्रा जिले में काफी दिनों से हैं और वह अलग-अलग थानों में थाना प्रभारी के रूप में कार्य कर चुके हैं।उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अवैध कार्यों पर रोक लगानी उनकी पहली प्राथमिकता होगी।