ब्यौहारी: ब्यौहारी एसडीओपी कार्यालय के सामने आरक्षक से मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
शुक्रवार की सुबह थाना प्रभारी अरुण पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि शासकीय डाक लेकर जा रहे आरक्षक के साथ बाइक सवार युवक ने एसडीओपी कार्यालय के सामने मारपीट की थी, जिस पर आरोपी के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था, आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।