अनूपपुर: शारदा माइंस के पास मिली महिला का शव, पोस्टमार्टम हुआ, मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या की आशंका जताई
चचाई थाना क्षेत्र के शारदा माइंस के पास टीले के ऊपर बुधवार की दोपहर मिली 25 वर्षीय महिला मनीषा कहार की शव का पोस्टमार्टम गुरुवार की दोपहर मायका पक्ष वालों की मौजूदगी में किया गया। इस दौरान मायका पक्ष वालों ने ससुराल पक्ष के साथ एक अन्य मददगार पर भी हत्या किए जाने और आत्महत्या दर्शाने फांसी के फंदे से पेड़ से लटकाने के आरोप लगाए हैं।